अपने पति के सामने उतरीं महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने उठाया बड़ा कदम

शहर दक्षिणी से अपना पर्चा लिया वापस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्‍तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा गठन के लिए प्रयागराज में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। इसके तहत शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से चुनाव मैदान में अपने पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी के सामने उतरीं महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने बड़ा कदम उठाया। उन्‍होंने अपना पर्चा वापस ले लिया है। गुरुवार को उनके पर्चे को जिला निर्वाचन कार्यालय से वैध घोषित किया गया था। अब शहर दक्षिणी सीट से उनके पति कैबिनेट मंत्री नंदी मैदान में हैं और अभिलाषा अब अपने पति के चुनाव प्रचार में सहयोग करेंगी। बता दे इलाहाबाद की 12 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्‍याशियों ने नामांकन किया था। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। किसी भी दल के प्रत्‍याशी का पर्चा न तो खारिज हुआ और न ही किसी ने नाम वापसी की। अब सभी 12 विधान सभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्‍याशी एक दूसरे को टक्‍कर देंगे। उनके पर्चे भी वैध पाए गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि पर्चों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका जिला प्रशासन की ओर से दिया गया था। महापौर अभिलाषा गुप्‍त नंदी व देवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।

Exit mobile version