व्यापार मण्डल के विधि सलाहकार बेटे ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर व्यापारियों ने किया अभिनंदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता शकील जैदी के पुत्र फजील जैदी ने प्रयागराज के साथ ही व्यापारियों का गौरव बढ़ते हुए , सी.ए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सिविल लाइन व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रयागराज के होनहार बेटे के चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर व्यापारियों मान सम्मान बढ़ाने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फजील जैदी को पुष्प गुच्छ , शाल व स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनंदन किया साथ ही बेटे फजील के उज्जवल भविष्य की कामना की । अभिनंदन करने वालों में जिलाध्यक्ष कादिर भाई , सुशील खरबंदा , शिवशंकर सिंह , नरेन्द्र खेड़ा मान्टू , दिनेश सिंह , शशांक जैन ,फयाज अहमद , हिमांशु निक्की गुप्ता , मो० आमिर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version