
श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम में दिनभर चलता है सेवा कार्य
हर दिन हजारों लोग ग्रहण करते हैं भोजन प्रसाद
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र में संगम लोवर मार्ग पर स्थित श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम अन्नक्षेत्र जौनपुर में हर दिन हजारों लोगों को चाय और भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। भोजन करने वाले लोगों को हर दिन लाखों रुपए की दक्षिणा भी बांटी जाती है। महात्माओं को ₹20 और आम आदमी को ₹10 की दक्षिणा दी जाती है। आश्रम में सुबह से शाम तक सेवा का कार्य चलता है। सुबह होते ही चाय और भोजन प्रसाद के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है। आश्रम के स्वयंसेवक श्रद्धाभाव से सभी को भोजन कराते हैं और सभी को निश्चित दक्षिणा देकर विदा किया जाता है। भोजन प्रसाद का क्रम दिन में दो बार सुबह-शाम चलता है। जरूरतमंदों औ गरीबों को वस्त्र आदि का भी वितरण किया जाता है। आश्रम के समस्त सेवा कार्य स्वामी जी के करीबी शिष्य आश्रम के व्यवस्थापक मार्कंडेय सिंह मुन्ना भैया की देखरेख में संपन्न होते हैं।