गायत्री दातार ने मेरे साईं: श्रद्धा और सबुरी से हिंदी टीवी में अपनी शुरूआत की

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गायत्री दातार ने हिंदी टीवी में मेरे साईं:श्रद्धा और सबूरी शो से अपनी शुरुआत की है, जिसमें वह सुमित्रा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। अपनी भूमिका और अपने पदार्पण के बारे में बताते हुए गायत्री ने कहा कि मैं मेरे साई जैसे शो के साथ डेब्यू करके बहुत खुश हूं, जो दर्शकों का पसंदीदा है। जब मुझे सुमित्रा की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया, तो मैं वास्तव में इस भूमिका को निभाने के लिए आश्वस्त थी। वह आगे कहती हैं, मैंने पहले जो देखा है, उससे यह लुक भी बहुत अलग है। बिना किसी मेकअप के कैमरे के सामने रहने के लिए साहस चाहिए। मैं भूमिका से बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को एपिसोड देखने में मजा आएगा।
मेरे साईं: श्रद्धा और सबूरी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। गायत्री दातार मध्यम वर्गीय परिवार से है और उन्होंने सबसे पहले 2016 में अजिंक्य लोखंडे प्रस्तुत असहिष्णु इस लघु फिल्म में भी काम किया है। गायत्री दातार का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ। हाल ही में वह पुणे में शिफ्ट हुई। उन्होंने उनकी एक्टिंग करियर की शुरुआत तुला पाहते रे मराठी सीरियल से की थी। आज के दिनों में वह एक प्रोफेशनल मराठी एक्ट्रेस है इसी के साथ मॉडल और हाल ही में वह बिग बॉस में आने की वजह से सुर्खियों में है। गायत्री दातार को पहले से है एक्टिंग करना पसंद था इसलिए इन्होने एक्टिंग में अपना करियर स्टार्ट किया है और एजुकेशन उनकी शौक पर्वतारोहण में किया है।

Exit mobile version