गुरुद्वारा मीरापुर में मंत्री नन्दी ने किया अरदास

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका

संग्राद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री नन्दी

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार मीरापुर में शनिवार की सुबह फागुन की संग्राद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेकने के साथ ही अरदास किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष जतिंदर सिंह नरूला, मंजीत सिंह, प्रीतम सिंह, रंजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह पुरी, जतिंदर सिंह, रोमित सिंह, बलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, मनमीत सिंह, संप्रित सिंह आदि मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने कहा कि सिख गुरुओं ने भारतीय समाज का मनोबल बढ़ाया है। गुरुनानदेव जी और हमारे गुरुओं ने भारत की चेतना के साथ भारत को भी सुरिक्षत रखा. जब देश जात पात के नाम पर कमजोर पड़ रहा था, तब गुरुनानक देव जी ने कहा था कि सभी में भगवान के प्रकाश को देखें। किसी की जाति से उसकी पहचान नहीं होती।

Exit mobile version