फावड़े से काटकर भट्टा मजदूर ने पत्नी की हत्या

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। सोरांव थाना क्षेत्र के जुड़ापुर दादूपुर गांव में शनिवार दोपहर ईंट भट्ठे पर एक मजदूर ने अपनी पत्नी की फावड़े काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रान्त के महासमुद्र जनपद के सोरांयपाली थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी राजकुमारी (40) पत्नी मकरध्वज के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बच्चे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं। पति-पत्नी बच्चों की पढ़ाई के लिए मजदूरी करते हैं। वर्तमान में दोनों सोरांव के जूड़ापुर उर्फ दादूपुर गांव में स्थित अशफाक के ईंट भट्ठे पर विगत कुछ महीनों से काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर राजकुमारी और उसके पति मकरध्वज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया है मकरध्वज ने फावड़े से पत्नी राजकुमारी के गर्दन पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी होते ही वहां भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अधिकारियों को खबर दी। महिला की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला की उसके पति ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version