प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है भाजपा की सरकार..परमहंस आचार्य

बाराबंकी ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी योगी जी पुनःमुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत बाबा परमहंस आचार्य ने बदोसराय कस्बे में पत्रकारों से बात करते हुए कही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा की समाजवादी पार्टी से जनता तब से नाराज है जबसे उन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों और बलात्कारियों की पार्टी है । जनता सब जानती है इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से आ रही है। 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव की हेकड़ी निकल जाएगी। जितनी भी देश विरोधी ताकते हैं एक एक को चिन्हित करके इनकी खाल उधेड़ ली जाएगी। हिजाब प्रकरण पर उन्होंने बोलते हुए कहाकि यह बहुत चिंता का विषय है । बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय में जो भी ड्रेस निश्चित है वह चाहे जिस भी धर्म से हो बच्चों को वहां उसी ड्रेस में जाना चाहिए। कोई कहेगा कि हिजाब पहनकर जाएंगे तो वह गलत है। प्रियंका द्वारा बिकनी पहनकर जाने के बयान को उन्होंने शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं। कि 10 मार्च के बाद जैसे ही सरकार बनती है तो स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश विरोधी ताकतों का सफाया किया जाना चाहिए।

Exit mobile version