
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज से प्रारम्भ हुए यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए प्रथम मैच में विष्णु भगवान बॉयज ने सुपर स्ट्राइकर्स को 3-1 से हराया I
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम की ओर से अभिषेक श्रीवास्तव ने एकल प्रयास से एक एवं अंश तिवारी ने इवान सिंह राजपूत एवं कुंदन सिंह के बेहतरीन पास पर दो गोल किया I जबकि पराजित टीम की और से शिवम् सरोज ने एक गोल किया I दिन के दूसरे मैच में नॉर्दन वंडर्स ने झूंसी अवेंजर्स को 1-0 से हराया देवेंद्र कुशवाहा ने एक मात्र गोल किया I
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनन्जय सिंह शभुनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के एडमिनिस्ट्रेशन (पी आर सी) विभाग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया I