बिल्कुल लग्जरी जिंदगी जीती हैं संदीपा धर

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपनी अदाओं और अपने डांस से सभी का दिल जीतने वाली संदीपा धर ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन मनाई। आप सभी ने संदीपा को बहुत कम फिल्मों में देखा होगा लेकिन वह अपने डांस और अंदाज के लिए मशहूर हैं। संदीपा धर फिल्म कागज में आइटम सॉन्ग करने के लिए भी मशहूर हैं। आज के समय में संदीपा धर अपने बेहतरीन डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती है। आप सभी को बता दें कि संदीपा का जन्म श्रीनगर में हुआ था और वो एक पेशेवर प्रशिक्षित डांसर है। वैसे संदीपा ने डांस के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। आप सभी को बता दें कि उन्होंने श्यामक डावर और टेरेंस लुईस से 4 साल तक जैज और कंटेम्परेरी में प्रशिक्षण लिया। काम के बारे में बात करें तो संदीपा ने साल 2010 में राजश्री प्रोडक्शन की हिंदी फिल्म इसी लाइफ में से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अक्षय ओबेरॉय लीड रोल में थे। हालाँकि उनकी यह फिल्म अधिक कमाल नहीं दिखा सकी। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि संदीपा धर के पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। जी हाँ, एक्ट्रेस बिल्कुल लग्जरी जिंदगी जीती हैं। केवल यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की स्किन को धूप से परेशानी है इसलिए वो छाव में रहना पसंद करती हैं।
आज के समय में एक्ट्रेस रानी की तरह अपनी लाइफ बिता रही हैं। वहीं संदीपा धर को जानवरों से बेहद प्यार है और इसका उदाहरण एक बार देखने को मिला था। जी दरअसल मुंबई के तेज बरसात में सड़क पर रहने वाले कुत्ते के पिल्ले जान बचाने के लिए संदीपा की रिहायशी इमारत के बेसमेंट में दुबके हुए थे। उस समय संदीपा ने जब उन्हें देखा तो वे बरसात में भीगे मारे ठंड के कांप रहे थे तो संदीपा उन्हें अपने अपार्टमेंट में ले आई थीं, उन्हें खाना खिलाया और देखभाल की। काम के बारे में बात करें तो संदीपा धर ने फिल्म हीरोपंती में एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया है। वहीं इसके अलावा उन्होंने फिल्म दबंग 2 में भी कैमियो रोल किया था। वह ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज अभय में भी दिखाई दे चुकीं हैं।

Exit mobile version