
85 विभूतियों को ब्राह्मण सम्मान गौरव से किया गया सम्मानित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले आज दिनांक 13 फरवरी दिन रविवार को माघमेला स्थित अतुलेश्वर धाम में प्रतिनिधि सम्पन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री भगवान परशुराम जी के चित्र पर जगद्गुरु स्वामी योगेश्वराचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय, मुख्य अतिथि इं एन डी द्विवेदी, राष्ट्रीय संरक्षक इं बी के पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय प्रकाश पाण्डेय एवं महासचिव इं० वाई० पी० तिवारी सहित अतिथियों ने माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बलिया, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, कानपुर, बनारस, मिर्जापुर, चित्रकूट, जौनपुर सहित कुल 53 जनपदों के अध्यक्ष सचिव सहित प्रयागराज जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव सहित गणमान्य ब्राह्मण बन्धुओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित कुल 85 ब्राह्मण बन्धुओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ब्राह्मण गौरव सम्मान से स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम एवं प्रसस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया।पदाधिकारियों एवं विद्वतजनों को सम्मानित करने के उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने आगे कार्य करने के लिए प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर शुक्ला तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रकाश पाण्डेय ने किया। सम्मनित होने वालों में मुख्य रूप से डॉ सी पी शर्मा, रागविराग तिवारी, सुभम त्रिपाठी, विद्याशंकर वाजपेई, नमो नारायण पाण्डेय, अच्युतरंजन मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, इं उमानाथ मिश्रा, इं सुनील पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, अधिवक्ता शिवा त्रिपाठी, शशिभूषण मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग रहे।