ताजिया के जुलूस में पुलिस की सहायता करते हुए अपराध निरोधक समिति ने नई मिशाल पेश की

इलाहाबाद। आज मोहर्रम की 10 तारीख पर जनपद में ताजिया के जुलूसों में पुलिस प्रशासन की सहायता करते हुए जिला अपराध निरोधक समिति ने नई मिशाल पेश की। इस दौरान समिति के सदस्य शांति सुरक्षा यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहे।

जिसमें नगर क्षेत्र के समस्त सदस्यों पदाधिकारियों ने जनमानस के सहयोगात्मक कार्य किये।

वही गंगा पार यमुना पार के सदस्यों पदाधिकारियों के द्वारा ताजियादारो के साथ साथ सहयोग करते रहे।

सचिव संतोष कुमार ने बड़ा ताजिया के श्री रेहान खान निरंजन पुल जानसेन गंज के यहाँ पहुंचकर सभी उपस्थिति जन क्षेत्रीय पार्षद कुसुम लता, नेम यादव, कोतवाली थाना अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मय फोर्स एवं अनिल कुमार गुप्ता चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स वरिष्ठ नागरिक गण एवं मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने समय से ताजिया फूल वाहन में रखकर करबला के लिए रवाना किये ।

जिसकी सुरक्षा यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन से पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी नगर अशोक कुमार कन्नौजिया क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी तृतीय सुकीर्त माधव क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स ने थाना अध्यक्ष शाहगंज संजय सिंह एवं खुल्दाबाद मुट्ठीगंज एवं कई थाने की फोर्स ने उक्त आयोजन को शान्ति पूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

Exit mobile version