व्यापारी व चौरसिया समाज के दो दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के समक्ष चौक नैनी व कटरा के दो दर्जन लोगों ने सपा ज़िला सचिव विकास चौरसिया के नेत्रित्व मे सपा का दामन थाम कर शहर उत्तरी शहर दक्षिणी व शहर पश्चिमी के सपा प्रत्याशीयों को जिता कर लखनऊ भेजने का संकल्प लिया।कीडगंज मे शहर दक्षिणी विधान सभा के प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला के केन्द्रीय कार्यालय पर नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की व्यापारी किसान नौजवान छात्र छात्राओं बेरोज़गारों व महिलाओं के प्रति घोषणा पत्र मे किए गए वायदो से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी को व्यापारीयों व चौरसिया समाज का समर्थन देने की घोषणा की।शहर दक्षिणी के प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला के चुनाव का संचालन कर रहे आशीष शुक्ला ने सभी को लाल टोपी व माला पहना कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।वहीं पसमान्दा समाज के अध्यक्ष मो०सलमान सिद्दीकी ईरिक्शा डीलर्स आपरेटर वेलफेयर ऐसोसिएशन के सचिव अली मंसूरी व अन्य सदस्यों ने भी अपना समर्थन सपा के प्रत्याशीयों को देते हुए महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन को पसमान्दा समाज की सूची व ईरिक्शा डीलर्स आपरेटर वेलफेयर ऐसोसिएशन का मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र को नगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रेक्षित करने और उनकी मांगों को सपा के ऐजेण्डे मे शामिल करवाने का आश्वासन दियख।सपा की सदस्यता लेने वाले प्रमुख व्यापारीयों में दिलीप चौरसिया ,गोपाल चौरसिया ,योगेश चौरसिया ,सप्पू चौरसिया ,राजू चौरसिया ,अवि चौरसिया ,रितू चौरसिया ,रेखा चौरसिया ,रिशभ चौरसिया ,अश्विनी चौरसिया ,सफदर हुसैन ,संतोष वर्मा ,बब्लू जायसवाल समेत अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

Exit mobile version