
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में कल 14 फरवरी को नित्यानंद त्रयोदशी एवं फूलों की होली महोत्सव मनाया जाएगा । इस अवसर पर प्रातः 11 बजे भव्य अभिषेक, आरती की जाएगी । सायं 6 बजे से फूलों की होली मनाई जाएगी, श्री श्री राधा वेणीमाधव जी को पुष्पों से अभिषेक किया जाएगा और भक्त उन्ही प्रसादी फूलों से हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र के कीर्तन एवं नृत्य के साथ होली खेलेंगे । इस उपलक्ष पर कई शहरों से विशेष फूल लाए गए हैं ।और भक्तों ने पुरे दिन फूलों की पंखुड़ियों से भगवान के अभिषेक की तैयारियां की । भक्तों में काफी उत्साह दिखा।