भाजपा की बाजार उखड़ गई पश्चिम की हवा से-रेवती रमण सिंह

करछना तहसील के सामने सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पश्चिम से आ रही हवाओं का रूख बता रही हैं कि भाजपा की बाजार उखड़ गई हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने वोट का चोट बहुत तगड़ा दिया है किसान विरोधी भाजपा सरकार को।उक्त बातें राज्य सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने ने करछना तहसील के सामने सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि सम्बोधन में कहा उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जाति धर्म के उत्थान का धोषणा पत्र दिया जिससें समाजिक समरसता बनने के साथ सबका विकास होगा। जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सपा कार्यकर्ता शिथिलता एकदम ना बरतें एक एक समाजवादी वोट को चिंहित कर 27फरवरी को डलवाने का कार्य करें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही पांच साल भुगतना पड़ेगा। सपा प्रत्याशी करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि करछना के बहादुर कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। बड़ी से बड़ी आंधी में भी ये ढाल बन कर खड़े रहे अब तो अखिलेश यादव की आंधी चल रही हैं इस आंधी में किसानों के रात की नींद और नवजवानों को बेरोजगार करने वाले उड़ जायेंगे।

Exit mobile version