
मतदान है लोकतंत्र का दान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज सेवा समिति व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दारागंज में चला जन जागरण। घर-घर में लोगों के बीच जाकर मतदान अवश्य करें। क्योंकि यह है लोकतंत्र का दान का जन जागरण प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय सहसंयोजक योगेश ओझा, झमाझम, अमित जौनपुरी के साथ प्रयागराज सेवा समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय, रामजी पंच भैया, अंजू पांडे, आकाश तिवार ,आदि के द्वारा मतदान हेतु शंख बजाकर तिलक लगाकर प्रेरित किया गया। समापन श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में हुआ ।जहां अखाड़े के श्री महंत, यमुना पुरी जी महाराज ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि, लोकतंत्र की रक्षा हेतु मतदान अनिवार्य हो के बारे में भी सभी नेताओं को सोचना होगा।