
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आजकल अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। आप सभी को बता दें कि इन दिनों अभिनेता को सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया जा रहा है। ऋतिक और सबा को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए वीडियोज भी वायरल हुए, जिसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। अब इन सभी के बीच एक हसीना ने ऋतिक के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की है। जी दरअसल आज हम बात कर रहे हैं मिस इंडिया गायत्री भारद्वाज की। गायत्री ने बताया कि वह ऋतिक रोशन से शादी करना चाहती हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह किसे डेट और शादी करना चाहती हैं तो उन्होंने जवाब में कहा, मैं सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट करना चाहती हूं। हालांकि मुझे नहीं पता है कि वह सिंगल है या नहीं। इसी के साथ आगे गायत्री ने कहा, जहां तक शादी की बात है तो मैं ऋतिक रोशन के साथ शादी करना चाहूंगी। मुझे लगता है कि ऋतिक एक बार फिर सेटल होने के लिए तैयार हैं। वह मेरे बचपन का क्रश हैं। गायत्री ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह किस सेलिब्रिटी की बायोपिक करना चाहती हैं तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया है। जी दरअसल उन्होंने कहा, मैं प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक करना पसंद करूंगी। मुझे लगता है कि उन पर बायोपिक बनने की जरूरत है। वह बहुत प्रेरणादायक महिला हैं। आप सभी को बता दें कि इस दौरान गायत्री ने अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, मेरी एक फिल्म है जो अगले कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है। हम सिनेमाघरों में उसकी रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं। ये मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी और इसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। ये एक लव स्टोरी फिल्म है जिसमें मैं टिपिकल बॉलीवुड हीरोइन का रोल निभा रही हूं।