
इमाद, अली, प्रथम, कुशाग्र चुने गये सर्वश्रेष्ठ, सानिध्य उदीयमान खिलाड़ी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । वाई किंग्स ने रॉकेटियर्स को सात विकेट से हराकर बीएचएस क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। ब्वॉयज हाईस्कूल मैदान पर मंगलवार रात खेले गये फाइनल मैच में टॉस जीतकर रॉकेटियर्स ने 10 ओवर में 55 रन (इमादुद्दीन व रचित शुक्ला 16-16, दिव्यांशु 10, अली जाफिर 2/11) बनाये। जवाब में वाई किंग्स ने 8.1 ओवर में एक विकेट पर 56 रन (अली जाफिर 20 नाबाद, आयुष पटेल 15 अविजित, रिशव कुमार 1/15) बना लिये। मुख्य अतिथि बीएचएस के प्रधानाचार्य डी.ए. ल्यूक ने विजेता टीम के ऑनर रविनंदन और रॉबिन ल्यूक को ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद दिये। लीग में इमादुद्दीन को बेस्ट बैटर, अली जाफिर को बेस्ट बॉलर, प्रथम मिश्र को बेस्ट फील्डर और कुशाग्र गुप्ता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया। कक्षा 7 के छात्र सानिध्य शर्मा को उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। अकादमिक सुपरवाइजर क्रिस्टेबल ल्यूक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मैच में मो. नबी और अभिषेक कुमार ने अंपायरिंग तथा खुर्शीद अहमद राईन एवं मो. आरिफ ने स्कोरिंग की। संचालन अंबरीश फ्रेड्रिक ने किया। इस मौके पर डॉ. फारूख अहमद, डॉ. मुखोपाध्याय, वी. मेहरोत्रा, एस. श्रीवास्तव, सीबी त्रिपाठी, एसके मिश्र, वीके यादव आदि मौजूद रहे।