
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी संघों ने शहर उत्तरी विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन का फैसला किया है ।आज यहाँ विभिन्न संघों के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक परदेशी लाल की अध्यक्षता में हुई । कहा गया कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल कर लागू किया जाए । सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की भी निंदा की गई । अनुग्रह नारायण सिंह ने कर्मचारियों के हितों का भरोसा दिलाते कहा कि उनके लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे । सभा का संचालन राष्ट्रीय कर्मचारी नेता सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने किया । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने धन्यवाद किया । छत्तीसगढ़ के विधायक रेख चंद्र जैन, डा.राधेश्याम यादव, विनोद तिवारी, कृपा शंकर श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, रिशेश्वर उपाध्याय, निर्मल श्रीवास्तव, कड़ेदीन यादव, राजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे ।