प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। उतरांव थाना क्षेत्र में भदवां गांव के पास गुरुवार दोपहर ऑटो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की सास घायल हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
उतरांव निवासी मोहम्मद रोशन (26) गुरुवार दोपहर मोटरसाइकिल से अपनी सांस को लेने के लिए गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था, तभी भदवां गांव के पास एक ऑटो ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गया और चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे में मोहम्मद रोशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।