यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगीता- वी बी बॉयज एवं नॉर्दन वंडर्स सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में खेली जा रही यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज पांचवे दिन में विष्णु भगवान बॉयज एवं नॉर्दन वंडर्स ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार दिन के प्रथम मैच में विष्णु भगवान बॉयज ने ग्लैडिएटर्स ऍफ़ सी को 1-0 से हराया जबकि दूसरे मैच में नॉर्दन वंडर्स ने लूकरगंज बॉयज को 1-0 से हराया I विजेता टीम की ओर से तनिश, आदित्य राज ने गोल किया I

Exit mobile version