Latest

काशी की तरह मथुरा में भी भव्य कॉरिडोर बनाने की उठी मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्ति कराने की रणनीति हुई तेज

मथुरा (अनुराग दर्शन समाचार )। काशी विश्वनाथ की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य कारिडोर बनाए जाने की मांग उठी है। श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद विचाराधीन है। यह कानूनी प्रक्रिया है और इस पर फैसला आने में कितना समय लगेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बीच ब्रज के साधु संतों ने एक नई मांग उठाई है। सन्तो का कहना था कि जैसे रामलला का मंदिर बना है, ऐसे ही हमारे ठाकुर श्रीकृष्ण का मंदिर भी बनाया जाए। ठाकुर श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं। उनके मंदिर के निर्माण के लिए संतों की अग्रणी भूमिका होगी। मंदिर निर्माण में सभी ब्रजवासियों का योगदान मिलेगा। मंदिर का निर्माण बहुत ही भव्य होगा। मंदिर के निर्माण के लिए पूरे भारत वर्ष में एक जन आंदोलन की आवश्यकतता है, ब्रज से हम सभी संत मिलकर आह्वान करते हैं कि इस पुनीत कार्य में सभी तन, मन और धन से अपना योगदान दें। इस संबंध में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के तत्वावधान में चित्रकूट आश्रम में संत सभा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप एडवोकेट ने बताया कि मंदिर निर्माण में सभी संतों का सहयोग अपेक्षित है। संत, महंतों, भागवाताचार्यों एवं अन्य के हस्ताक्षर से वाला एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को लिखा गया है। जिसमें मंदिर के निर्माण और कॉरिडोर के निर्माण के लिए अनुरोध किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जैसा कि सब जानते हैं कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हम इस मामले को गली, गली घर घर तक ले जाना चाहते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि वहां भव्य मंदिर बनना चाहिए। इसमें विलम्ब होता है तो वहां एक भव्य कारिडोर का निर्माण होना चाहिए। सभा में यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ है। प्रधानमंत्री को को पत्र भी लिया गया है। कृपा धाम में जो बैठक हुई थी तब फैसला लिया गया था कि चुनाव बाद इस मुहिम को आगे बढाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button