मुस्लिम व पिछड़ों की हिफाज़त और विकास के लिए ए आई एम आई एम प्रत्याशी को करें मतदान-ओवैसी

प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार ) । आल इंडिया मजलिस-ए – इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सुप्रीमों असरुद्दीन ओवैसी ने एआईएमआई एम के विधान सभा प्रतापगढ़ सदर सीट से विधान सभा उम्मीदवार इसरार अहमद के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के गरीब, पिछड़े, उपेक्षित व मुसलमानों के लिए हमें देश व प्रदेश की सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए। प्रदेश में एआई एमआईएम पार्टी की सरकार आने पर आबादी के आधार पर सामाजिक न्याय के लिए निर्णय लिया जायेगा। जरूरत मंद उपेक्षित लोगों के लिए ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम कुशवाहा के नेतृत्व में भागीदार परिवर्तन मोर्चा बनाया गया है। परिवर्तन मोर्चा के सत्ता में आने पर ढाई साल के लिए बाबू राम कुशवाहा और ढाई साल के लिए कोई दलित समाज का व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। इनके अलावा तीन उप मुख्यमंत्री होंगे और तभी सामाजिक न्याय की समुचित व्यवस्था के लिए निर्णय लिया जा सकेगा। भागीदार परिवर्तन मोर्चा के सत्ता में आने पर गरीब, पिछड़े व मुसलमानों के लिए शिक्षा, रोजगार एवं विकास के अन्य क्षेत्रों में समुचित सामाजिक न्याय हो सकेगा। भाजपा की सरकार सत्ता में फिर से न आये नहीं तो मजलूम लोग पीछे ही रह जायेगे और उन्हें दबा कर रखा जायेगा। योगी सरकार पर प्रहार करते हुए ओवैसी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर जब गरीब लोगों के परिवार के लोगों की बेइंतेहा मौत हो रही थी तो योगी सरकार की व्यवस्था लाशों को कौआ व कुत्ते खा रहे थे। जब मरों का कफ़न दफन यह सरकार नहीं कर पाई तो जिन्दों की रक्षा व सुरक्षा कैसे कर पायेगी। अखिलेश यादव की चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा कि समाजवाद के नाम पर परिवारवाद का कल्याण समाजवादी पार्टी ने किया है। सपा ने मुस्लिमों व मजलूमों की कभी मदद नहीं की है। इन जातियों को अपना वोट बैंक बताकर उपयोग करते हुए शोषण किया गया है। संबोधन के दौरान ओवैसी ने कहा कि मैं इन जरूरत मंद उपेक्षित लोगों को डर व खौफ नहीं दिला रहे हैं बल्कि ऐसे लोगों की हिफाज़त के लिए इत्मीनान दे रहे हैं। अपना दल एस की मुखिया अनुप्रिया पटेल पर तंज करते हुए उन्होंने हंसी उड़ाई कि जो बेटी मां खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतार सकती तो क्या मुस्लिम मतदाता अपने भाई के साथ वोट नहीं दे सकते हैं? कुछ दिनों पहले अपने ऊपर हमले का ज़िक्र करते हुए ओवैसी ने दावे के साथ कहा मुझे सुरक्षा व फोर्स नहीं चाहिए। अल्लाह का रहम रहने पर कोई बाल बांका नहीं कर सकता है। आगे कहा कि इंसाफ की लड़ाई एवं जरूरत मंद गरीबों की जान की हिफाज़त करने का संकल्प लिया है। क्योंकि किसी गरीब की जान की क़ीमत ओवैसी को जान की कीमत से कम नहीं है। आखि़र में उन्होंने कहा कि खौफ डर की बुनियाद पर नहीं बल्कि इत्मीनान की नींव पर टिकती है। इस बात पर जोर दिया कि बुलंद नारों व संख्या से ताकत नहीं आती। एक होकर पूरे उत्साह के साथ मतदान के लिए उन्होंने अपील की। सभा में भागीदार परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी संबोधित किया।

Exit mobile version