माॅर्निंग वार्कस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की 50 वीं वर्षगांठ संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । माॅर्निंग वार्कस एसोसिएशन के सदस्यों ने उपाध्यक्ष सियाराम केसरवानी की शादी की 50 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी । सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में सदस्यों ने उनका अभिनंदन शाल ओढा, फूल माला और बुके भेंट कर किया। अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि सुबह की सैर करने वाले वार्कस पूरी तरह स्वस्थ, फिट और प्रसन्न रहें यही कामना है । इस मौके पर बारात निकाल शादी की सभी रस्में निभायी गयी । वर- वधु ने जयमाल कर 50 साल पहले की यादें ताजा की । डीजे की धुन पर लोग देर रात्रि तक थिरकते रहे । प्रीतभोज का आयोजन किया गया ।सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल गुप्ता, सीनियर एडवोकेट यशाथ॔, संतोष केसरवानी, सतीश केसरवानी, नागेंद्र , एस.के. शर्मा, जितेन्द्र जायसवाल, अशोक केसरवानी, रविन्द्र, बी एल आजाद, सुषमा जायसवाल, रविन्द्र प्रसाद , प्रीति केसरवानी आदि मौजूद थे ।

Exit mobile version