भाजपा ने पूंजीपतियों के लाखों करोड़ का कर्ज माफ किया- अनुग्रह

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर उत्तरी के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि सत्ता की सौदागर भाजपा ने पूंजीपतियों के लाखों करोड़ का कर्ज माफ कर अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया । बैंको को दिवालिया कर दिया । फाफामऊ के राजकीय कन्या इंटर कालेज , पुरानी चुंगी, गंगा नगर , नयी बस्ती आदि इलाकों में संवाद एवं जनसंपर्क में कहा कि महंगाई , बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य इनके लिए मुद्दा नही । ये धार्मिक उन्माद और लोगों को लड़ा कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं । कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के वोटों को लूटना चाहती है । मतदाताओं का आवाह्न किया कि अपने वोट के अधिकार को समझिए । प्रदीप मिश्र अंशुमन , किशोर वार्ष्णेय , आर. डी. वर्मा,शादाब अहमद , श्याम जी गुप्ता, वीर बहादुर पटेल, संदीप दीक्षित, माता प्रसाद, प्रेम बहादुर सिंह मौजूद थे ।

Exit mobile version