हम भगवान को तो मानते हैं पर भगवान की नहीं.. आचार्य

इन्दिरा नगर जैन मंदिर मे आज मनेगा सातवें तीर्थंकर 1008 सुपार्शनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक

लखनऊ( अनुराग दर्शन समाचार )। इंदिरा नगर जैन मंदिर में विराजमान गुरुदेव आचार्य 108 विमर्श सागर महाराज ने मंगलवार को भक्तों को संदेश दिया कि वह भगवान को ही नहीं बल्कि उनके संदेशों का भी अनुसरण करें। अक्सर व्यक्ति भगवान को तो मानता है पर भगवान की नहीं मानता।
मंदिर में प्रातः काल से ही विशाल जन समूह आचार्य के दर्शनों हेतु उमड़ पड़ा। निर्ग्रंथ जैन साधू के सानिध्य मे विधयुत कुमार अनिमेष कुमार जैन ने विश्वशांति के लिए भगवान शांतिनाथ की आराधना व शांतिधारा की। आचार्य ने अपने प्रवचनों मे बताया की व्यक्ति को अपने जीवन मे निज आत्म स्वरूप को जानने का प्रयास करना चाहिए। आचार्य ने सभी भक्तों को यह आदेशित किया की 23 फरवरी लखनऊ में लोकतान्त्रिक पर्व का दिन है ऐसे में सभी जैन श्रावक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं प्रदेश मे एक मजबूत सरकार बनने मे सहयोगी बने। जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि 23 फरवरी को जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर 1008 सुपार्शनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं गुरुदेव विमर्श सागर महाराज का एलक दीक्षा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज के अनूप जैन, अभिषेक जैन, अनुरोध जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, श्रवण जैन, शिप्रा जैन, अपर्णा जैन, अतिशय जैन आदि उपस्थित हुये। मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि आचार्य 24 फरवरी को गुड़म्बा जैन मंदिर के लिए मंगल विहार होगा।

Exit mobile version