एक्यूप्रेशर शरीर को स्वस्थ रखने का उत्तम साधन है-पंकज जायसवाल

7प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन का आरम्भ प्रार्थना व योगाभ्यास से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने अपने चारों इकाईयों के नेतृत्व मे महाविद्यालय परिसर के पीछे हिस्से मे श्रमदान किया एवं वेस्ट मैटेरियल काफ्ट को भी निर्मित किया। चारों इकाईयों की सभी चयनित स्वयंसेविकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तति दी। स्वयंसेविकाओं के बहुमुखी विकास हेतु व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी स्वयंसेविकाओं को एक्यूप्रेशर के गुणों से परिचित कराया। शासीनिकाय पंकज जायसवाल ने एक्यूप्रेशर शरीर को स्वस्थ रखने का उत्तम साधन है। आज राष्ट्रीय
सेवा योजना की मुख्य वक्ता डॉ0 लतिका श्रीवास्तव, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ रही। आपने अपने व्याख्यान मे एक्यूप्रेशर के सूक्ष्म महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक्यूप्रेशर न केवल रोग से मुक्त करता है। बल्कि यह स्वस्थ रहने मे भी सहायक है। इस कार्यक्रम मे स्वागत डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, कार्यक्रम संचालन डॉ0 अनुपमा सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 अर्चना सिंह एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 मुदिता तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकायें एवं स्वयंसेविकायें उपस्थित रही।

Exit mobile version