एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार ) जहरीली शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को बुधवार को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के गाजी की बाग से गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बुधवार को बताया कि पकड़ा गया आरोपित प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा सराय गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पटेल उर्फ प्रधाने पुत्र सन्त लाल है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 310 रुपये नकद बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ रानीगंज थाने में शराब के अवैध कारोबार के आरोप में मुकदमा दर्ज है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Exit mobile version