सपा ,भाजपा ,कांग्रेस जुमले वाली पार्टीया है-संजय गोस्वामी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब में संजय गोस्वामी बसपा प्रत्याशी ने मिडिया से वार्ता करते हुए जनता से अपील किया। कि अगर आप हम विश्वास करके शहर उत्तरी से जिताकर विधायक बनाने का काम करते है। तो पिछले पाँच वर्ष मे जो शहर उत्तरी का विकास वर्तमान सरकार के विधायक नहीं कर पाए है । सरकार बनने पर प्रमुखता से शहर उत्तरी का विकास करेगे सपा , भाजपा , कांग्रेस जुमले वाली पार्टीया है ।जब से भाजपा की सरकार आयी है। तब से बेरोजगारी महगाई , शिक्षा स्वास्थ की मार जनता झेल रही है इस बार पुर्ण बहुमत से बहन जी की सरकार बनने जा रही है जिसके बाद आधुनिक अस्पताल , एयर एम्बुलेंस, 5,000 सी.सी.टी.वी कैमरे आधुनिक लाइवेरी , कन्या महा विद्यायल, 30 ओपेन एयर जिम व दस मेडीटेशन सेन्टर 24 घण्टे जनता सेवा हेल्पलाइन वेंडर जोन आल प्लेस ,मोबाइल क्लिीनिक ( केवल गरीब और बुजुगों के लिये )।. रोजगार प्रशीक्षण कार्य शाला। महिला सुरक्षा गार्ड। प्रत्येक जरूरत मंदो को राशन कार्ड और सड़क जाम से मुक्ति पर काम करेगें।


