सपा छात्र सभा अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में ABVP उम्मीदवार ने लिया नाम वापस

इलाहाबाद । केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव में सपा छात्र सभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उदय प्रकाश यादव के समर्थन में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेता सत्यम पाण्डे ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है ।

सपा जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने बताया है कि श्री सत्यम पांडे ने समाज वादी पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है l श्री पाण्डेय का आज पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया l

इस अवसर पर सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता,हेमंत कुमार टु न्नू, दूधनाथ पटेल, जीत लाल पसी, अरविंद सरोज, राकेश सिंह, अनिल यादव, महाबली यादव, नटे चौधरी आदि मौजूद रहे l
यह जानकारी दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा ने दी।

Exit mobile version