
धूम-धड़ाके के साथ निकली योगी आदित्यनाथ का रोड शो
रोड शो का मार्ग हुआ भगवामय
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार प्रसार के अंतिम दिवस पर शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धूम-धड़ाके के साथ निकला रोड शो इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता जनार्दन का अभिवादन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शहर पश्चिमी के प्रत्याशी व शहर दक्षिणी के प्रत्याशी एवं शहर उत्तरी के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने की अपील करते हुए कर्बला चौराहे से भाजपा का झंडा लहरा कर रोड शो का शुभारंभ किया
रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता हाथी घोड़े पर सवार होकर शंखनाद करते हुए और जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, यह भगवा रंग के गीतों पर नाचते गाते झूमते थिरकते हुए निकले रोड शो में चारों तरफ जय श्री राम वंदे मातरम की गूंज गूंजती रही। रोड शो पहले नंदी चौराहे से प्रस्तावित था लेकिन समय कम होने के कारण या रोड शो का शुभारंभ झलवा चौराहे से किया गया जो कर्बला तिराहा, बंजी तिराहा, मछली चौराहा, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद चौराहा, गाड़ीवान टोला से होते हुए नखास कोना चौराहे पर समाप्त हुई।