
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर उत्तरी के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में कांग्रेसियो ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान पर्चीयां वितरित की । इसी तरह सभी 440 पोलिंग बूथों पर बस्ते भी पहुँचायें गये । इस बावत जार्जटाउन स्थित नोमानी गेस्ट हाउस में चुनाव की रणनीति को लेकर पोलिंग बूथ अध्यक्षों की बैठक शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन की अध्यक्षता में हुई । बैठक में पोलिंग ऐजेंटों को वोटिंग को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए गए । ईवीएम जांच , फर्जी मतदान रोकने , वोटिंग खत्म होने तक मुसतैदी से डटे रहने के अतिरिक्त किसी भी अनियमितता के विरूद्ध आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए । सुभाष पांडेय, किशोर वार्ष्णेय , शिव सेवक सिंह, अशोक सिंह, आनू घिडिंयाल , मानस शुक्ला, मघू चकहा , मीरा देवी, नजम , राघवेन्द्र सिंह राजू , दिनेश छेदी , भारत भूषण, दानिश अली आदि थे ।