
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )।अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप प्रयागराज के द्वारा मुट्ठीगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के 91 वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी वो साक्षात भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के मसाल के ज्वाला थे जिनके आगे अंग्रेजी हुकूमत टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था चंद्रशेखर आजाद सिर्फ नाम के ही नहीं बल्कि विचारों से भी आजाद थे और नौजवानों के लिए राष्ट्रभक्ति के प्रेरणा स्रोत है ऐसे में हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के सपनों को पूर्ण करने के लिए सशक्त भारत के निर्माण के लिए हम सब संकल्प लें। कार्यक्रम के संयोजक अभिलाष केसरवानी थे ।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विवेक अग्रवाल रश्मि जायसवाल अमृता श्रीवास्तव राजेश कुमार जायसवाल सचिन मोदनवाल शिवांश भार्गव अजय अग्रहरि संतोष अग्रहरी राकेश जायसवाल प्यारे लाल जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।