
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एक महिने के चुनाव प्रचार और भाग दौड़ के साथ चुनाव सम्पन्न होने के बाद ज़्यादातर कार्यकर्ता आराम करते रहे । वहीं समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला शहर पश्चिमी की प्रत्याशी डॉ ऋचा सिंह और शहर उत्तरी के प्रत्याशी सन्दीप यादव ने चुनाव की थकान के बाद भी अपने अपने केन्द्रिय चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से चुनाव की जीत हार और किस बूथ पर क्या स्थिति रही इस पर गहन विचार विमर्ष किया। वहीं महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन भी शहर की तीनो विधान सभा के सपा प्रत्याशीयों से मिले और चुनाव के बाद गुणा भाग कर शहर की तीनो सीट पर जीत के प्रति आश्वस्त नज़र आए। शहर दक्षिणी कार्यालय पर प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला ने समस्त सेक्टर प्रभारीयों से पत्रावलियाँ जमा करवा कर गहन विचार विमर्ष के बाद अपनी जीत का दावा किया। महानगर मीडिया प्रभारी ने बताया की भाजपा का पतन सुनिश्चित है सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।भाजपा नेताओं के चेहरे पर हवाईयाँ उड़ रही है । जो संकेत है की भाजपा की नय्या बहुत गहरे पानी मे डूब रही है।