गांधी पर टिप्पणी को लेकर नरसिंहानंद पर राष्ट्रद्रोह दर्ज हो- किशोर वार्ष्णेय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कांग्रेस राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने स्वामी यति नरसिंहानंद पर महात्मा गाँधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किये जाने की सरकार से मांग की है । टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते उन्होंने कहा कि यह इसी देश में संभव है जहां आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरूद्ध प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री एक शब्द भी नहीं बोलते बल्कि उन्हें महिमामंडित किया जाता है । बापू के त्याग को अनुपम बताते वार्ष्णेय ने कहा कि वे जीवन में अनुचित तरीके अपनाने के सख्त खिलाफ थे। ज्ञातव्य हो कि नरसिंहानंद ने कल रविवार को हरिद्वार में राष्ट्रपिता के विरूद्ध पुनः अमर्यादित टिप्पणी की थी ।

Exit mobile version