मनोकामना पूर्ति मंदिर में मंत्री नन्दी और महापौर ने किया रुद्राभिषेक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रदेश सरकार के मंत्री व शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में सपरिवार रुद्राभिषेक किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में दर्शन का विशेष महत्व है। मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रयागराज वासियों के साथ ही समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही वह सकुशल हैं। उन्होंने जीवन में जो भी चाहा, वो उन्हें मिला। भगवान भोलेनाथ की आराधना कर विधान सभा चुनाव में भारी मतों से विजय की कामना की। पूजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version