धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

ढोल ताशे के साथ निकली शिव बारात

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । महाशिवरात्रि का पावन पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गंगा स्नान के साथ विधि विधान से भगवान शिव की पूजा,अर्चना की। पूरे दिन शिवालयों में भारी भीड़ रही और हर-हर महादेव, बम-बम भोले व जय शिव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। शहर भर में दर्जनों शिव बारात निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। जगह-जगह ठंडई प्रसाद का वितरण किया गया।

Exit mobile version