जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 29 अप्रैल को

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद का चुनाव 29 अप्रैल एवं मतगणना 30 अप्रैल को होगी। उक्त चुनाव के लिए सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी एवं कार्यक्रम का निर्धारण तथा आर्बिटेशन कमेटी का गठन कर लिया गया है।

यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ, इलाहाबाद के अध्यक्ष राधा रमण मिश्र एवं मंत्रीगण प्रमोद सिंह एवं विद्या भूषण द्विवेदी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आर्बिटेशन कमेटी में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता देवेश मिश्र, अधिवक्ता जगदीश प्रसाद सिंह व नईम अख्तर को नामित किया गया है।
उन्होंने कार्य कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि नामांकन पत्रों की बिक्री 6 से 8 अप्रैल, नामांकन 12 से 14 अप्रैल, नामांकन पत्रों की जांच 15 व 16 अप्रैल, नाम वापसी 18 व 19 अप्रैल, वैध प्रत्याशियों की सूची 20 अप्रैल, मतदान 29 अप्रैल तथा मतगणना 30 अप्रैल को होगी।

Exit mobile version