दरियाबाद के सिकन्दर खाँ बने सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी मे विभिन्न पदों पर रहकर सपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने वाले दरियाबाद के वरिष्ठ सपा नेता सिकन्दर खाँ को शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०मान सिंह यादव (विधान परिषद सदस्य)ने समाजवादी शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया।इनके मनोनय पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ,वरिष्ठ सपा नेता शुऐब खाँ ,डॉ आफताब आलम ,मोईन हबीबी ,मशहद अली खाँ ,मो०ग़ौस , सै०मो०अस्करी ,अब्बन नक़वी ,अरशद ज़ैदी ,अब्बास नक़वी ,शाहिद प्रधान ,ज़ामिन हसन शबी हसन ,सूफी नक़वी ,औन ज़ैदी आदि ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश नेत्रित्व के प्रति आभार जताया।कहा समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमे अच्छे कार्यों के लिए पदोन्नति के साथ एक मामूली से कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलता है।

Exit mobile version