
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मां प्रोडक्शन हाउस, प्रगति फ़िल्म एंटरटेनमेंट और हेमराज क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ की सेकेंड शेड्यूल शूटिंग शुरू हो गयी है, जिसमें अभिनेता प्रेम सिंह मुख्य भूमिका में है और वे एक नहीं 12 हसीनाओं के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म की शूटिंग यूपी की राजधानी लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। यह एक बड़ी एंटरटेनमेंट वाली फिल्म बन रही है। इसके लेखक और निर्देशक हेमराज वर्मा हैं।
फ़िल्म को लेकर हेमराज ने बताया कि यह बड़े बजट की फ़िल्म है। इसका निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। कहानी और संवाद सुग्राह्य हैं और गाने लोगों के दिल को छूने वाले। कुछ मिलाकर देखा जाए तो हमारी फ़िल्म बिग कमर्सिअल है, जिसमें मनोरंजन के हर रंग देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में प्रेम सिंह का भूमिका बहुत काफी सशक्त है। इस फिल्म में सभी लोग लेकर खूब मेहनत कर रहे है और मेरी कोशिश है कि अपने दर्शकों को निराश न करूं। आपको बता दें कि फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ के निर्माता सुरेंद्र सिंह और सुरेश राठौड़ हैं। डीओपी ओम मिश्रा व एसोसिएट पीयूष श्रीवास्तव, यश मौर्य और सुजीत कुमार हैं। पीआरओ अरविन्द मौर्या हैं, जबकि म्यूजिक ओमी जी और अजय विश्वकर्मा का है। फ़िल्म में प्रेम सिंह के साथ अनामिका तिवारी, संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, साहब लाल धारी, गौरांगी गुप्ता,सपना सिंह , प्रज्ञा तिवारी ,देवेंद्र कुमार, संजना सिल्क,, रागिनी , प्रियंका और परी मुख्य भूमिका में हैं।