
इलाहाबाद। लोकतंत्र की प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम जोड़ने का एवं संशोधन करने का चुनाव आयोग द्वारा एक अभियान का दूसरा चरण चल रहा है जिस पर मैं सभी 18 वर्ष पूर्ण होने वाले मतदाताओं से आह्वान करता हूं कि मतदाता बनने का फॉर्म भरकर जमा करें.।
यह उदगार सूबे के प्रवक्ता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण एवं भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में व्यक्त किया।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे ऑनलाइन सदस्यता अभियान में लोगों को जोड़ें।
बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ का दायित्व है कि घर घर जाकर जो मतदाता नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं है उन सभी को जोड़ें साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को जन जन तक को बताएं।
पीएम मोदी ने देश की दिशा और दशा को बदल दिया है।आम लोगों के लिए गरीबों के लिए किसानों के लिए महिलाओं के लिए युवाओं के लिए मजदूरों के लिए महिलाओं को की पीड़ा को देखते हुए उज्जवला गैस योजना जैसी साथ ही पाँच लाख तक निशुल्क गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का सौगात दिया है।
मंत्री ने कहा उत्तर सरकार अंत्योदय के लिए कृतसंकल्पित है जब तक गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिल न जाए।मुझे पूर्ण विश्वास है 2019 में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी और जो प्रदेश तथा शहर पश्चिमी में विकास की प्रक्रिया चल रही है उसमें तेजी आएगी।
इस मौके पर उपस्थित जनता से स्वास्थ्य मंत्री जी ने मोबाइल मोबाइल निकालकर 180 0 26 6 1 001 डायल करें 30 सेकंड बाद एक मैसेज आएगा उस मैसेज को सुरक्षित कर ले।सदस्य बनने के लिए फोन डायल निशुल्क है।
सुल्तानपुर भावा खुल्दाबाद तथा विवेकानंद चौराहा प्रीतम नगर में लगभग 103 लोग नए भाजपा सदस्य बने सभी नए सदस्यों को माननीय मंत्री जी ने माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दिया।
इस मौके पर पवन श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव अजय राय मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी अनिल सिंह काशी क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार राम लोचन साहू प्रेम नारायण केसरवानी सहित नए सदस्य किशन संजय कुमार अभिषेक सिंह शुभम अब्दुल समी दीप सिंह मुन्ना सिंह चौहान राम सिंह ऋषभ आदर्श कुमार सोमेश दुर्गा सिंह मोहम्मद कादिर धीरज साहू मनीष केशरवानी भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्य बने।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ निज निवास सिराथू कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।