300 नवागंतुक शिक्षकों को किया सम्मानित

 

माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक भवन में सम्मान समारोह आयोजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से जनपद में नवागंतुक शिक्षकों के लिए शुक्रवार को शिक्षक भवन में साउथ मलाका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने लगभग 300 नवागंतुक शिक्षकों को सम्मानित किया। सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत है। मैं अपने जीवन पर्यंत शिक्षक सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने सभी नवागंतुक शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महेश दत्त शर्मा, रामसेवक त्रिपाठी, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश चंद्र शुक्ला, अनुज कुमार पांडेय, राम प्रकाश पांडेय, जगदीश प्रसाद, डॉ. सुयोग पांडेय, रविंद्र त्रिपाठी, कौशलेश त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, राजू यादव, सविता मिश्रा, श्वेता द्विवेदी, राजेश यादव आदि रहे।

Exit mobile version