
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रूस एवं यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मोदी सरकार के द्वारा ऑपरेशन गंगा के तहत सुरक्षित घर वापस आने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी वापस हुए बच्चों और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सकुशल भारत वापसी की बधाई दी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि यूक्रेन से वापस आए मुट्ठीगंज आर्य नगर के रहने वाले धर्मेंद्र नाथ वर्मा के सुपुत्र श्रेयांश वर्मा ने कहा कि यूक्रेन में हम लोगों का हर एक क्षण मौत के करीब था लेकिन ईश्वर की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल रणनीति के कारण आज हम जीवित भारत वापस लौटे हैं और यूक्रेन से घर वापसी तक मोदी सरकार ने पूरी की पूरी सहायता प्रदान किया इसके लिए मैं और मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार के प्रति हृदय से आजीवन आभार प्रकट करता रहेंगे और बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत सरकार के द्वारा व्यापक मदद की जा रही है और सभी देश भारतीय छात्रों की भरपूर मदद कर रहे हैं । यहां तक कि पाकिस्तान के छात्र भी तिरंगा लेकर अपनी जान को बचाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उन्हें सफलता पूर्वक वतन वापसी की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपकी और आपके परिजनों के सहयोग के लिए हर समय आपके साथ हैं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में फंसे लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा ऑपरेशन गंगा के तहत हेल्पलाइन नंबर+91 522 35 12022 नंबर जारी किए गए हैं ।जिसकी सहायता से यूक्रेन में फंसे हुए लोगों का हर संभव मदद करने का कार्य किया जा रहा है।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से गिरजेश मिश्रा राजेश केसरवानी संस्कार सिन्हा गौतम जायसवाल मुकेश लारा आदि ने उन्हें बधाई दी।