प्रदर्शनी से बच्चों की सृजनात्मक क्षमता का विकास : डॉ रमा सिंह

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। दांदूपुर स्थित समदरिया स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है और सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने समसामयिक विषयों पर स्वनिर्मित विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसका अवलोकन करते हुए डॉ. रमा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडल प्रतिस्पर्धा को जन्म देते हैं। यह प्रतिस्पर्धा का भाव छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, जैविक कृषि, प्रकृति सौंदर्य आदि विषयों पर अभिरुचि पैदा करने का यह सशक्त माध्यम है। बच्चों द्वारा तैयार किये गए परियोजनाओं की उन्होंने सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन एवं निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के सिद्धांत एवं उपयोगिता से सम्बंधित प्रश्न भी किये गए। जिसका बच्चों ने विस्तृत जवाब दिया। प्रश्नोत्तर के समय बच्चों का उत्साह काबिले तारीफ रहा।
स्कूल के निदेशक डॉ. मणि शंकर द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत तथा आभार ज्ञापन प्रियंका जैसवाल ने किया। कुलसुम, हिमांशु यादव, शना, मुस्कान शुक्ला, तनु सिंह, सौम्या सिंह, तरन्नुम, अमित पाल, अंश मिश्र आदि छात्रों द्वारा प्रदर्शनी बनाने व विषय पर उत्तर रखने का प्रयास सराहनीय रहा।
इस अवसर पर डॉ मधुकराचार्य त्रिपाठी, डॉ विमला मिश्रा, पीके तिवारी, डॉ जीपी गुप्त, प्रभात शुक्ल, नीतू सिंह, संज्ञा पाण्डेय, शालिनी जायसवाल, सुमन, विनोद यादव, तृप्ति जायसवाल, धनंजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version