भद्राचार्य की आड में पास्को एक्ट से बच रहा जय मिश्रा

चित्रकूट( अनुराग दर्शन समाचार )। जौनपुर जिले के बरसठी थाना के बडेरी गांव के अशोक कुमार दुबे ने जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को लिखे पत्र में कहा कि विकलांग विश्वविद्यालय के कर्ता-धर्ता आचार्य रामचन्द्र दास उर्फ जय मिश्रा के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही जल्द की जाये। आचार्य रामचन्द्र दास उर्फ जय मिश्रा पुत्र सुशील कुमार मिश्रा ने उनके पुत्र के साथ कुकर्म की घटना अंजाम दी है। रविवार को जौनपुर जिले के बरसठी थाना के बडेरी गांव के अशोक कुमार दुबे ने जिले के पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा कि विकलांग विश्वविद्यालय के कर्ता-धर्ता आचार्य रामचन्द्र दास उर्फ जय मिश्रा के खिलाफ अपराध संख्या 67/2022 धारा 377, 323, 504, 506, 406ओ एवं 6 पास्को एक्ट के तहत 27 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज हुई है। आचार्य रामचन्द्र दास की तत्काल गिरफ्तारी की जाये। पास्को एक्ट में लिप्त होने के बाद भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पास रहकर पुलिस से अपना बचाव कर रहा है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके रिवाल्वर का लाइसेंस भी तत्काल निरस्त कर कानूनी कार्यवाही की जाये। आचार्य रामचन्द्र दास ने अपने जैविक पिता सुशील मिश्रा के नाम का प्रयोग कर श्री रामानन्दचार्य मिशन के नाम से एक ट्रस्ट बनाकर कूटरचित कार्य किया है। उसकी चल-अचल सम्पत्तियों की जांच की जाये। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि आचार्य रामचन्द्र दास की तत्काल गिरफ्तारी को उसके पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराकर 164 के बयान तत्काल दर्ज किये जायें। पीडित बालक के पिता ने इस बाबत देश के राष्ट्रपति समेत तमाम उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजे हैं।

Exit mobile version