
इलाहाबाद : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जकार्ता में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में टीम स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इसमें यूपी के डीएम सुहास एलवाई का खास योगदान रहा।
सेमिफाइनल में मलयेशिया से भारत 2-1 से हार गया, लेकिन सेमिफाइनल में पहुंचने के चलते टीम का कांस्य पदक पक्का हो चुका था। रविवार को पुरुष टीम स्पर्धा के सेमिफाइनल में एकल स्पर्धा में भारत के सुहास एलवाई ने बाकरी ओमार को 21-8, 21-7 से हराकर जीत दर्ज की। यह इस मैच में भारत को मिली एकमात्र जीत रही। अन्य दोनों मुकाबलों में भारतीय पैरा शटलरों को हार का सामना करना पड़ा।