
मल्टीमीडिया डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान करने के दो दिन बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की पार्टी को एक और झटका दिया। अखिलेश ने खजुराहो में कहा, ‘जिन लोगों को कांग्रेस से टिकट नहीं मिल रहा हो वे समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।’
यह अविभाज्य मध्यप्रदेश का आखिरी चुनाव था। कुल 320 सीटें थीं। सपा ने 94 पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 4 को जीत मिली थी और 84 की जमानत जब्त हो गई थी। रौन, दतिया, चांदला और पवई के मतदाताओं ने सपा पर भरोसा किया था। पार्टी को कुल 4.83 फीसदी वोट मिले थे।
2003 विधानसभा चुनाव : सपा का प्रदर्शन देख हैरान थे चुनावी पंडित
सपा ने 230 में से 161 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे, जिनमें से 7 को जीत मिली थीं। जिन सीटों पर साइकिल जमकर दौड़ी थीं, उनमें शामिल थीं- छतरपुर, चांदला, मैहर, गोपदबनास, सिंगरौली, पिपरिया और मुल्ताई। सपा को कुल 5.26 फीसदी वोट हासिल हुए थे। छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद मध्यप्रदेश में यह पहला विधानसभा चुनाव था और कांग्रेस के 10 साल के राज के बाद भाजपा 173 सीटों के साथ सत्ता में लौटी थी।
इन चुनाव में सपा ने 187 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें से एक को जीत मिली। निवाड़ी से मीरा यादव ने सपा का खाता खोला था। शेष 183 की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी को 2.46 फीसदी वोट मिले थे। तब के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा और 230 में से 143 सीटें जीतकर उसने एक बार फिर सरकार बनाई थी।
2013 विधानसभा चुनाव : सपा नहीं खोल पाई थी खाता
2013 विधानसभा चुनाव में सपा खाता नहीं खोल पाई थी। तब मोदी लहर और शिवराज का जादू ऐसा चला कि 165 सीटें लाकर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी रही थी। तब के चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली थीं। सपा ने 164 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 161 जमानत जब्त हो गई थी। इस पार्टी को 1.70 फीसदी वोट मिले थे।