आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एन.एस.एस. की चारों इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन मे पोस्टर, स्लोगन, निबन्ध एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ० रमा सिंह ने कहा, महिलाएं आधी आबादी है। इनके हाशिए पर रहने से समाज की प्रगति बाधित होती है। अतः इनके उत्थान का प्रयत्न विश्व स्तर पर आवश्यक है। अध्यक्ष शासी निकाय, पंकज जायसवाल ने कहा, महर्षि दयानन्द सरस्वती के सपनों को साकार करते हुए महाविद्यालय हर सम्भव प्रयास करेगा जिससे छात्राओं का सशक्तिकरण हो। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल डॉ० इभा सिरोठिया एवं डॉ0 ममता गुप्ता एवं कविता प्रतियोगिता में डॉ0 ममता गुप्ता एवं डॉ0 रेनू जैन रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता मे खुशबू सोनी प्रथम, आयुषी साहू द्वितीय, लिपिका डे तृतीय रही। स्लोगन में सरस्वती विश्वकर्मा प्रथम, दीक्षा शुक्ला द्वितीय एवं नेहा कुमारी तृतीय रही। इस अवसर पर डॉ0 सुधा सिंह, डॉ0 हेमलता श्रीवास्तव, डॉ0 श्याम कान्त सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राजनीति विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें खुशबू पाण्डेय प्रथम, पूर्णिमा सिंह

द्वितीय एवं विद्या पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Exit mobile version