
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज (एमआईसी) की इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता में रेड हाउस (पांच अंक) विजेता बना। दूसरे स्थान पर ब्लू हाउस (चार अंक) रहा। यलो (दो अंक) एवं ग्रीन हाउस (एक अंक) को क्रमशः तीसरा एवं चौथा स्थान मिला। प्रतियोगिता का फाइनल रेड और ब्लू के बीच खेला जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से फाइनल नहीं हो सका और विजेता का फैसला अंकों के आधार पर हुआ। कॉलेज प्रांगढ़ में मंगलवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उप प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान, लेक्चरर बिन्ते फातिमा, शमा बानो, साहिल फातिमा, मो. शकील एवं शाह सउद ने खिलाड़ियों को पदक वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अकील अब्बास रिजवी ने किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, बुशरा अजीम, एरम अब्बास, राना रिजवी, फराह अब्बास, शीबा हाशमी आदि मौजूद थे।