मतगणना की तैयारी को लेकर नन्दी ने मतगणना अभिकर्ताओं के साथ की मीटिंग

एग्जिट पोल में अपनी पराजय देखकर अखिलेश यादव बौखलाहट में पूरी चुनावी प्रक्रिया को ही कोस रहे हैं: नन्दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी इस बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। मतगणना की पूर्व संध्या पर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह दावा किया। प्रति दिन की तरह बुधवार को भी भाजपा प्रत्याशी नन्दी ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता करने के बाद नन्दी दोपहर में मुट्ठीगंज स्थित अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। जीत की संभावनाओं से पूरी तरह आश्वस्त कार्यकर्ताओं और उत्साही समर्थकों ने नन्दी का जोरदार स्वागत किया। नन्दी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतगणना अभिकर्ताओं को जानकारी दी गई।
नंदी ने कहा एग्जिट पोल में अपनी पराजय देखकर अखिलेश यादव बौखलाहट में पूरी चुनावी प्रक्रिया को ही कोस रहे हैं! अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसा रहे! नन्दी ने कहा कि 2017 की तरह इस बार भी जनता गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों का सफाया कर देगी! नन्दी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ईवीएम की सुरक्षा को लेकर किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश जी दिल बड़ा करिये और जनता जनार्दन के निर्णय को स्वीकार करने का साहस पैदा कीजिये!

Exit mobile version