
प्रयागराज प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना जारी है। 15वें राउंड की मतगणना में इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से नंद गोपाल गुप्ता नंदी 3653 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे निकल गए। नंद गोपाल गुप्ता नंदी को 47,172 और सपा के रईस शुक्ला को 43,489 वोट मिले हैं।
प्रयागराज की 12 सीटों से 169 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इस बार सभी 12 सीटों के लिए कुल 46,27,545 में से 24,91,208 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रयागराज जिले में पांचवें चरण में वोटिंग हुई थी। जिले की 12 विधानसभा सीटों पर 53.77% मतदान हुआ था।
प्रयागराज की 12 सीटों का रुझान
सीटें BJP SP BSP कांग्रेस
फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या अंसार अहमद ओम प्रकाश दुर्गेश पांडेय
सोरांव जमुना प्रसाद निषाद गीता पासी आनंद भारती मनोज कुमार पासी
फूलपुर प्रवीण पटेल मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी राम तौलन यादव सिद्धनाथ मौर्या
प्रतापपुर विजमा यादव (आगे) 25219 राकेश धर त्रिपाठी 21433 . घन्श्याम पांडेय संजय तिवारी
हंडिया प्रशांत कुमार सिंह हाकिम लाल बिंद नरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना त्रिपाठी रीना
मेजा
नीलम करवरिया (आगे) 26573
संदीप सिंह
26997
सर्वेश चंद्र तिवारी शालिनी द्विवेदी
करछना
पीयूष रंजन निषाद(आगे)28759
उज्ज्वल रमण सिंह 21315 अरविंद कुमार शुक्ला रिंकी पटेल
पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह (आगे) ऋचा सिंह गुलाम कादिर तसलीमुद्दीन
उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी (आगे) 24810 संदीप यादव 11483 संजय गोस्वामी अनुग्रह नारायण सिंह
दक्षिणी
नंद गोपाल गुप्ता नंदी (आगे) 47,172
रईश चंद्र शुक्ला 43489 देवेंद्र मिश्रा नगरहा अल्पना निषाद
बारा वाचस्पति अजय डॉ. अजय कुमार मंजू शास्त्री
कोरांव राजमणि (आगे) 35895 रामदेव निडर 23220 राजबली जैसल रामकृपाल
प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना हो रही है।
प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना हो रही है।
15वें राउंड में दक्षिण विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 3653 वोटों से आगे निकले।
12 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे हैं।
मेजा विधानसभा सीट में भाजपा की नीलम करवरिया पीछे चल रही हैं। सपा उम्मीदवार संदीप सिंह आगे हैं।